
एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग के अपहरण की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।
घटना का विवरण-
दिनांक 08.04.2023 को वादी द्वारा थाना जसरथपुर पर सूचना दी गयी कि वादी सरौठ ईंट भट्टा पर मजदूरी करता है तथा भट्टे पर ही मजदूरी करने वाला कृष्णा पुत्र अमरचन्द्र निवासी ग्राम रोरो थाना राठ जिला हमीरपुर रात में वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया हैं। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर मु0अ0सं0 47/2023 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया।
गिरफ्तारी-
आज दिनांक 30.06.2023 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त कृष्णा पुत्र अमरचन्द्र निवासी ग्राम रोरो थाना राठ जिला हमीरपुर हाल निवासी सरोठ ईट भट्टा थाना जसरथपुर एटा को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 07:20 बजे बर्ना तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- कृष्णा पुत्र अमरचन्द्र निवासी ग्राम रोरो थाना राठ जिला हमीरपुर हाल निवासी सरोठ ईट भट्टा थाना जसऱथपुर एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- थानाध्यक्ष श्री कृष्ण कान्त लोधी
- उ0नि0 चरन सिंह
- हे0का0 पवन चौधरी
- का0 जगवीर सिंह
- है0का0 अमित तोमर (सर्विलांस टीम)