सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार

एटा— थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार।


घटना – दिनांक 29.06.2023 थाना बागवाला पर वादी द्वारा सूचना दी गई की दिनांक 28/29.06.2023 की रात्रि को 1. नीतेश पुत्र शिवरतन उर्फ भूरा, 2. सुमन्त पुत्र भगवान सिंह उर्फ भोला निवासीगण ग्राम नगला सत्यराम थाना बागवाला एटा द्वारा उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस सूचना पर थाना बागवाला पर मुअसं0– 152/2023 धारा 376ड़ी भादवि0 व 5g/6 पोक्सो अधिनियम बनाम नितेश एवं सुमंत उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी
आज दिनांक 30.06.2023 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं0– 152/2023 धारा 376ड़ी भादवि0 व 5g/6 पोक्सो अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्तगणों को मुखबिर की सूचना समय करीब प्रातः11.30 बजे एटा अलीगंज रोड, रामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम पता

  1. नीतेश पुत्र शिवरतन उर्फ भूरा,
  2. सुमन्त पुत्र भगवान सिंह उर्फ भोला निवासीगण ग्राम नगला सत्यराम थाना बागवाला एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–

  1. प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह
  2. का0 वीरपाल सिंह
  3. का0 रोहन कुमार
  4. म0का0 राधा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks