
एटा- थाना निधौली कलां पुलिस को मिली सफलता,थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा दहेज हत्या करने की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चालए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा थाना निधौली कलां पर पंजीकृत मुअसं-71/2023 धारा 498(ए)/304(बी) भादवि0 व 3/4 दहेज अधिनियम में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1.अरविन्द उर्फ बब्बू पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम नगला बन्दी थाना निधौली कलां जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टींम
1.उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह
2.का0 ऋषभ