तीनों ने मिलकर भाई की हत्या कर शव को लटका दिया

तीनों ने मिलकर भाई की हत्या कर शव को लटका दिया?

एटा/सकीट, । भाई के ससुराल आए युवक का शव छत पर बने टिनशेड में लटका मिला। सुबह ससुरालीजनों ने शव लटका देखा और उनके घरवालों को सूचना दी। जानकारी पर सकीट पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के भाई ने अपनी साली, साढू सहित चार पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जिला कासगंज थाना अमांपुर के गांव अल्लीपुर निवासी नाहर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बड़े भाई की ससुराल थाना सकीट के गांव नाजिरपुर में है। इनकी तीन बेटियां है। इनमें बड़ी बेटी की शादी भाई के साथ हुई है। दूसरी बहन की शादी मुकेश निवासी मरजातपुर बागवाला के साथ हुई। छोटी वाली बेटी से पीड़ित के भाई मानपाल उर्फ कृष्णा पुत्र महेंद्रपाल सिंह से प्रेम संबंध है। आरोप है कि 27 जून को शादी के संबंध में बात करने के लिए लड़की के घरवालों ने भाई मानपाल को घर पर बुलाया था। वहां पहले से बड़ी बहन पुष्पा, इनके पति मुकेश, इनके भाई भी मौजूद थे। तीनों ने मिलकर भाई की हत्या कर शव को लटका दिया है। पीड़ित ने चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। सकीट पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
तीन बेटियां हैं, नहीं कोई भाई, ससुर के नाम जमीन

एटा। बताया जा रहा है कि नाजिरपुर निवासी व्यक्ति के पास तीन बेटियां है। इनके पास कोई लड़का नहीं है और इनके नाम काफी जमीन भी है। मृतक के भाई का आरोप है कि दूसरे नंबर की बहन है। उसका पति मुकेश अपने भाई के साथ लड़की की शादी कराना चाहता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks