मुकदमा वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी

मुकदमा वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी

एटा, । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक जीटी रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चौहान ने हसनपुर में क्षत्रिय समाज के लोगों पर झूठी एफआईआर कराने की निंदा की। साथ ही प्रशासन से मामले की जांच कराये जाने की मांग की है।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम हसनपुर में क्षत्रिय समाज को बदनाम करने की नीयत से मामूली कहासुनी को तूल दिया जा रहा है। ग्राम में जाकर बातचीत की जाये तो कोई भी शब्द नहीं कहा है। सारी घटना काल्पनिक एवं झूठी है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने को मांग की है। युवा अध्यक्ष सुनील सोलंकी ने कहा कि हसनपुर में क्षत्रियों के विरुद्ध की गई एफआईआर फर्जी है। उससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि एफआईआर को वापस नहीं लिया गया तो क्षत्रिय समाज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। बैठक में उमेश प्रताप सिंह चौहान, बसंत पतझड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में डा. ऋषि चौहान, सुधीर चौहान, बृजेश सिसौदिया, धीरेन्द्र सिंह चौहान, धर्मेन्द्र सिंह, संजय सोलंकी, गुडडू चौहान, मुनेश सोलंकी, दिनेश प्रताप सिंह चौहान, इंद्रपाल सिंह, ओमकार सिंह, नेमसिंह, रामनिवास सिंह चौहान, उमेश पुंढीर, कैलाश पुंढीर, अनुज चौहान मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks