इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पल्स के नए सत्र की शुरुआत डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन के साथ की गई

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पल्स के नए सत्र की शुरुआत डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन के साथ की गई

गिरिडीह:- इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पल्स के नए सत्र की शुरुआत डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन के साथ की गई । कार्यक्रम की शुरुआत इनरव्हील प्रेयर आईएसओ स्मृति आनंद द्वारा की गई एवं दीप प्रज्वलित कर की गई । क्लब की प्रेसिडेंट सुमन गौरीसरिया द्वारा डॉक्टर्स का वेलकम एवं कार्यक्रम का मंच संचालन किया गया। संगीता सिन्हा एवं एडिटर अमिता छाबड़ा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष पर वहां मौजूद डॉ आजाद , डॉ प्रदीप सहाय ,डॉ विनय गुप्ता , डॉ एस वी चौधरी , डॉ एस के डोकानिया , डॉ विकास माथुर , डॉ अदिति राजगढ़िया, डॉ अंकिता सहाय , डॉ नीरज डोकानिया , डॉ आर आर केडिया , डॉ शीतल गौरीसरिया, डॉ जोहन अहमद, को प्लांट एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर विकास माथुर द्वारा Better understanding of mental Health and well being of women और डॉ पी सहाय द्वारा
Medical health at the age of 50+ की जानकारी वहां उपस्थित लोगों को दी गई । डॉक्टर्स डे के उपलक्ष पर डॉक्टर द्वारा केक कटिंग भी किया गया । कार्यक्रम का समापन क्लब की वाइस प्रेसिडेंट सोनाली तारवे द्वारा वोट ऑफ थैंक्स एवं उपस्थित लोगों द्वारा नेशनल एंथम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान। क्लब की फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय, पास्ट प्रेसिडेंट रंजना बगड़िया, ,ट्रेजरर राखी झुनझुनवाला, , पल्स की प्रेसिडेंट सृष्टि सोनम, वाइस प्रेसिडेंट सिमरन भादवा, आयुषी मिश्रा, सोनम, एवं दोनों ही क्लब के अन्य कई मेंबर उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks