भूमाफिया ने रक्षा मंत्रालय की जमीन बेच दी

भूमाफिया ने रक्षा मंत्रालय की जमीन बेच दी

गाजियाबाद, । भूमाफिया ने विजयनगर क्षेत्र के भूड भराल नगर में सेना की जमीन बेच डाली। खसरा संख्या 529 के नाम पर सैन्य राइफल रेंज की रक्षा मंत्रालय की भूमि है। जमीन को दस महीने पहले 10.50 करोड़ रुपये में बेचा गया लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

बुधवार को जिलाधिकारी के संज्ञान में मामला आया। उन्होंने एसडीएम और लेखपाल से जांच कराई। करीब 10 घंटे की जांच में ही सेना की जमीन बेचने का खुलासा हो गया। मामले में सब रजिस्ट्रार ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विजयनगर क्षेत्र में रक्षा संपदा विभाग की काफी जमीन खाली पड़ी हुई है। सड़क की दूसरी तरफ आबादी है। मिर्जापुर की खसरा संख्या-529 के नाम पर राइफल रेंज की सैन्य भूमि को फर्जी तरीके बेचने की साजिश रची। इसमें से 18,710 वर्ग मीटर जमीन 17 अगस्त 2022 को मजीद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी 12 ग्राम अर्थला मोहननगर ने सेमटेक एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समीर मलिक निवासी हबीब कॉलोनी जस्सीपुरा गाजियाबाद को 10.50 करोड़ रुपये में बेच दी। इसका बैनामा सदर तहसील सब रजिस्ट्रार के यहां कराया गया।

जमीन की एक साइड केवल सड़क दर्शाई गई, बाकी जगह कुछ नहीं बताया गया। मजीद ने जिस खसरा नंबर की भूमि को खाली बताया, उसमें आबादी दर्ज है। बैनामे में इसका उल्लेख नहीं किया कि बेची हुई जमीन कहां पर है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks