पुनर्वास के माध्यम से उपचार विषयक कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न।

28 जून 2023 वाराणसी। आज वाराणसी के होटल कामेश हट में पुनर्वास के माध्यम से उपचार विषयक कार्यक्रम का आयोजन करके लोक विद्यालय और यातना से संघर्षरत 26 पीडितो का सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जनमित्र न्यास जे एम एन मानवाधिकार जननिगरानी समिति पी वी सी एच आर इण्टरनेशनल रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑनटार्चर विक्टिम आई आर सी टी यूनाईटेड नेशन ट्रस्ट फण्ड फॉर टार्चर विक्टिम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद्व वाराणसी स्नातक क्षेत्र ने अपने व कतव्य मे कहा कि आज मुझे आज इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बहुत अच्छा लगा की वर्तमान परिस्थिति में यह सम्मान ऐसे पीडितो को दिया जा रहा है जो लगातार अपने परिवेश और संघर्षो के बावजूद न्याय के लिए लगातार संघर्ष करते रहे है। उन्होंने पीड़ितो के संघर्षो को हौसला अफजाई करते हुए कहा की आप लोग आने वाली पीढ़ी के लिए एक आदर्श उदहारण प्रस्तुत कर रहे है। जिस तरह से आप लोग यातना और अन्याय के खिलाफ लगातार संवैधानिक तरीके से संघर्ष कर न्याय पाने की प्रक्रिया में लगे है।
उन्होंने आगे कहा की भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र यातना विरोधी कन्वेंशन यू एन सी ए टी का अनुमोदन करे साथ ही उन्होंने अविलम्ब यातना रोकथाम कानून बनाकर पीड़ितो का पुनर्वास भी होना चाहिए। उन्होंने आगे पुलिस सुधार व जेल सुधार को लागु करने की सिफारिश की। शुरुआत में मानवाधिकार जननिगरानी समिति के संस्थापक और संयोजक डा०लेनिन रघुवंशी ने विषय वस्तु रखते हुए कहा की मानवाधिकार जननिगरानी समिति पिछले 27 वर्षों के यातना व संगठित हिंसा से पीड़ित को मदद करके उनके जीवनको समाज में पुनस्थापित करने का प्रयास कर रही है। विगत वर्ष में 150 लोगोको टेस्टीमोनियल थेरेपी से संबल प्रदान किया गया। यातना पीडितो के समग्र पुनर्वास उनके गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिये समान अवसर दिलाने के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिये 2261 परिवारों को किचन गार्डनिंग के लिये मौसमी सब्जी का बीज दिया गया जिसमे कुल 36536 किलो सब्जी का उत्पादन हुआ। अनेई मुसहर बस्ती के 27 परिवार को बकरी पालन के लिये बकरी संस्था द्वारा दिया गया। कोरोना काल के दौरान विधवा हुई महिलाये और एकल 16 महिलाओ को सिलाई मशीन दिया गया। पिछले 6 महीने में कुल अस्सी लाख तीस हाजर रुपये मुआवजा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर पीडितो को मिला है।
इसके पश्चात 26 यातना पीड़ितो की स्व कथा व्यथा को पढ़ाकर उन्हें अंगवस्त्र और और स्व व्यथा कथा देकर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमे 16 अश्वनी चौबे नरेंद्र तिवारी सतेन्द्र तिवारी सुनील तिवारी अंकित तिवारी सिद्धनाथ गौड़ विश्वजीत राय बबली देवी दुखित गौड़ हरिओम तिवारी जगततारन नैनतारा तिवारी प्रीति तिवारी रामप्रवेश शैम्पू देवी अनिल तिवारी पीड़ित बिहार के जिला बक्सर में एस जे वी एन थर्मल प्रा० लि० एस टी पी एल द्वारा निर्माणाधीन 1320 2×660 मेगावट कोयला आधारित थर्मल प्रोजेक्ट बी टी पी पी हेतु भूमि अधिग्रहण का विरोध सत्याग्रह आन्दोलन के द्वारा कर रहे प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर के ऊपर स्थानीय थाना बक्सर द्वारा भारी पुलिसबल लेकर बनारपुर गाँव पहुचकर धरनार्थी किसानो के घरो में जबरदस्ती व बलपूर्वक घुसने का प्रयास किये। इसी तरह एक दुसरे के घरो में घुसकर पुलिस बल छत के रास्ते दरवाजा तोड़ते हुए घुस गये तथा महिलाओं बच्चो बच्चियों बहुओं को भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारने पिटने लगे। बच्चो को ठिठुरती ठंड में नंगाकरउनकी माँ बहनों के सामने ही ठंडा पानी डालकर पिटते रहे। जिला जौनपुर की संजू गौतम जिनके इकलौते नाबालिग बेटे की जान स्कूल प्रशासन
की अनियमितता के वजह से गयी
जिला मिर्जापुर के पत्रकार अभिनेश सिंह न्यूज कवरेज के लिए गये थे| जहा पुलिस ने कानून का बेजा इस्तेमाल कर बेवजह गिरफ्तार कर लाकअप में बुरी तरह पिट कर चालान कर दिया।
इसके साथ ही सोनभद्र के रामनाथ और बसंती के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी।
को संरक्षण देने और उचित कार्यवाही न करने के मामले में जिला वाराणसी की अनीता को रात भर थाने में रखकर प्रताड़ित किया गया कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सावित्री बाई फुले की संयोजिका श्रुति नागवंशी ने किया। कार्यक्रम में भागीदारी जय कुमार मिश्रा सुश्री शिरीन शबाना खान रिंकू पाण्डेय अभिमन्यु प्रताप सुशील कुमार चौबे छाया कुमारी ज्योति प्रतिमा अरविन्द कुमार ओंकार विश्वकर्मा संतोष उपाध्याय सहित वाराणसी सोनभद्र के लोग सैकड़ों आंग उपस्थित रहे।