एटा में कोरोना वायरस के तीन पॉजीटिव केस मिलने से हडकंप
—————————————
एटा ! वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तीन पॉजीटिव केस मिलने से समूचे जिले में हडकंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है ! लॉक डाउन के चलते जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य प्रशासन के द्वारा अब तक जो कबायद इस सक्रंमण को रोकने को लेकर की गयी, उस पर तीन पॉजीटिव केस मिलने के बाद जिला कलेक्टर सुखलाल भारती व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने समूचे जिले में कोविड 19 से जुडे आला अधिकारियों व कर्मचारियों तथा खासकर पुलिस बल को और अधिक सतर्कता बरतने के जहां निर्देश दिये हैं तो वहीं जिले के सम्मानित नागरिको से अपने घर पर ही रहकर आइसोलेशन करने एवं अधिक जरूरी होने पर ही मास्क लगाकर घर से निकलने तथा सोशल डिसटेन्स का अक्षरशः पालन करने की अपील की है ! आज रविवार को सी एस हॉस्पीटल में क्वारेन्टाइन ब्लॉक निधौली कलां के ग्राम ओरनी की पचपन वर्षीय महिला श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी चन्द्रपाल शर्मा एवं जलेसर ब्लॉक के ग्राम गनेशपुर के पच्चीस वर्षीय युवक विक्रम पुत्र देवेन्द्र एवं सत्ताईस वर्षीय युवक नीरजपाल पुत्र महावीर जो कि आपस में सगे चचा भतीजे हैं ! उनकी पॉजीटिव जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि इन तीन पॉजीटिव लोगों के संपर्क में जो भी लोग आऐ हैं अब उन पर स्वास्थ्य विभाग का फोकस उन लोगों पर है ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अजय अग्रवाल ने कहा कि जो भी लोग इन तीनो पॉजीटिव केस के सम्पर्क में आए हैं उन्हें जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से तत्काल क्वारेन्टाइन कर जांच कराने मे तेजी से कार्यवाही की जा रही है ! इधर सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक पॉजीटिव मिले तीनो केसों के दोनो ग्रामो मे पुलिस ने हॉट स्पॉट किऐ जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है ! जिलाधिकरी सुखलाल भारती ने इस सम्बंध में प्रेस को बताया कि सभी आवश्यक निर्देश जारी किए गए है