डॉक्टर्स डे पर जिला के सिविलसर्जन डॉ युगल चौधरी को किया जाएगा पुरस्कृत

डॉक्टर्स डे पर जिला के सिविलसर्जन डॉ युगल चौधरी को किया जाएगा पुरस्कृत

देवघर-जिला के वरिष्ठ चिकित्सक सह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य और सिविल सर्जन डॉक्टर युगल किशोर चौधरी को आईएमए झारखण्ड जो राज्य समिति के सदस्य भी हैं उनको ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के तरफ से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक जुलाई को कम्युनिटी सर्विस के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।यह जिले के लिए ही नहीं अपितु झारखण्ड राज्य के लिए गर्व की बात है।यह पुरुष्कार पूरे भारत में 26 चिकित्सकों को दिया जा रहा है।जिसमें झारखण्ड से केवल श्री चौधरी का चयन किया गया है।इसके पुर्व भी इन्हें उपायूक्त देवघर से सोशल सर्विस के लिए विभिन्न संगठनों के द्वारा डॉक्टर्स डे अवार्ड,मधुपुर गौरव सम्मान 2019 एवं एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया से एएसआई सोशल सर्विस अवॉर्ड 2020 मिल चुका है।वे झारखण्ड सर्जन एशोसिएशन एवं आईएमए देवघर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।आईएमए देवघर को गौरवान्वित करने के लिए आई एम ए देवघर अध्यक्ष डॉक्टर धनवंतरी तिवारी,कोषाध्यक्ष डॉक्टर एनसी गांधी सहित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से आईएमए देवघर के सचिव डॉ गौरीशंकर ने दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks