जेएमएम महिला मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन
गठबन्धन दल में जेएमएम विधानसभा में बड़ा भाई-हफीजुल हसन

देवघर-स्थानीय एक होटल के सभागार में जेएमएम महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में सेकड़ों की संख्या में महिला सदस्यों सहित आम महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।कार्यक्रम में मुख्यरूप से सूबे के मंत्री सह जेएमएम युवा नेता हफीजुल हसन शामिल हुए।वहीं जिला अध्यक्ष संजय शर्मा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी,उपाध्यक्ष सरोज सिंह,केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्रा,वरिय नेता सुरेश साह,सुरेंद्र रवानी,वरिय नेता नर्सिंग मुर्मू,श्यामा कांत झा,नन्दकिशोर दास,दिनेश्वर किस्कु,मनोज दास सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पार्टी से ज्यादा ज्यादा जोड़ना और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचना था।वहीं सूत्रों की मानें तो लगातार जेएमएम संगठन को गोड्डा लोकसभा सहित सभी विधानसभा में धारदार बनाने और 24 के चुनाव के मद्देनजर तैयारियां की जा रही है।वहीं पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि कार्यक्रम और बैठक यह एक पार्टी की सतत परिक्रिया है संगठन के लिए हम सभी कार्य करते हैं।वहीं कार्यक्रम की सफलता से मंत्री काफ़ी उत्साहित दिखे।एक सवाल के जवाब में कहा कि गंठबन्धन दल में जेएमएम विधानसभा में बड़ा भाई है और रहेगा।इस दौरान मौके पर अच्छी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति दिखी।वहीं कार्यक्रम के पूर्व महिलाओं ने अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में मंत्री हफीजुल हसन का बाईक रैली निकालकर स्वागत किया।