साली की शादी में डांस कर रहे एटा के युवक की मौत

*साली की शादी में डांस कर रहे एटा के युवक की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। बड़े भाई की साली की शादी में शामिल होने गए 24 वर्षीय युवक की शाहजहांपुर में डांस करते-करते मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।

एटा,राजा का रामपुर के मोहल्ला गढ़ी वैश्यान निवासी रंजीत की ससुराल जनपद शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव नगला गोकुल में है। शुक्रवार को उसकी साली की शादी थी। बारात थाना राजा का रामपुर ग्राम पहरा से गई थी। उस शादी में उसका सबसे छोटा भाई संजय (24) पुत्र श्रीकृष्ण भी गया था। रात करीब दो बजे वह डीजे पर नाचते-नाचते गिर गया। काफी देर वह जब नहीं उठा तो लोगों ने उसे उठाया लेकिन वह बेसुध था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव को एटा ले आए। शनिवार सुबह शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। उसमें संजय नाचते हुए सीना पकड़े दिख रहा है। कुछ देर बाद वह जमीन पर गिर पड़ता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks