जैथरा में पांच करोड़ के प्रस्ताव, सीसीटीवी कैमरों पर जोर

*जैथरा में पांच करोड़ के प्रस्ताव, सीसीटीवी कैमरों पर जोर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जैथरा, । नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में नगर के विकास को पांच करोड़ से अधिक से प्रस्ताव पास हुए। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से नगर के प्रमुख चौराहे-तिराहे पर उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाए जाएंगे। नगर की टूटी सड़कों एवं नालों का निर्माण सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।

नगर पंचायत जैथरा बोर्ड की प्रथम बैठक जलकल संस्थान परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। ईओ रमेश कुमार ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा रखते हुए नगर पंचायत की आय बढ़ाने के सुझाव पर चर्चा की। सभासदों से अपने अपने वार्ड में विकास कार्यों की सूची उपलब्ध कराने की बात कहते हुए उनके प्रस्ताव मांगे। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर के विकास एवं साफ सफाई पर सभी ध्यान दें। बोर्ड बैठक में नगर में कानून एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख चौराहे-तिराहे पर उच्च गुणवत्तायुक्त कैमरे लगवाने, नगर पंचायत के जलकल संस्थान स्थित टंकी परिसर का सौंदर्यीकरण, टूटी नाले- नाली का मरम्मत कार्य, खुली नालियों पर लगे लोहे के चैनल से बंद कराया जाएग। टूटी सड़कों का निर्माण, पुरानी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत एवं आवश्यकतानुसार नई लाइट की की खरीदारी, पानी लीकेज की मरम्मत, एटा- अलीगंज मार्ग पर दोनों तरफ तिरंगा थीम के साथ स्ट्रीट लाइट, प्रताप शिक्षण संस्थान से बिजली घर तक नया नाला निर्माण, श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण, एटा-अलीगंज से बस्ती रोड पर जोगराज के मकान तक स्ट्रीट लाइट, कस्बे में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हुए। लिपिक प्राद सिंह, डॉ. अनुपम गुप्ता, सोविल गुप्ता के अलावा सभासद सुनीता देवी, आरती देवी, अवधेश कुमार, आशीष कुमार, शैलेश गुप्ता, अनुज कुमार, अजय यादव, आशा देवी, ओमवती, रमेश चन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks