संपूर्ण समाधान दिवस जलेसर-सकरौली-अवागढ़ राजस्व निरीक्षण को दी चेतावनी

संपूर्ण समाधान दिवस जलेसर-सकरौली-अवागढ़ राजस्व निरीक्षण को दी चेतावनी
*11 शिकायतों का किया निस्तारण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । शनिवार को जिले की तीन तहसीलों में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आई 95 शिकायतों में से 11 शिकायतों का ही निस्तारण हुआ। जलेसर तहसील में कार्य में लापरवाही करने वाले राजस्व निरीक्षक अवागढ़, जलेसर, सकरौली को चेतावनी दी गई।

सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी ने तहसील अलीगंज में 35 शिकायतों में से पांच का निस्तारण किया। सभी अधिकारी जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। ग्राम स्तरीय कर्मचारी लेखपाल, पंचायत सचिव नियमित रूप से गांव का भ्रमण करे। फरियादियों द्वारा तहसील अलीगंज में 35 प्राप्त शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम अलीगंज मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अलीगंज, तहसीलदार राकेश कुमार, डीएसओ कमलेश गुप्ता, डीडी कृषि, दिव्यांगजन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण, तहसील स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जलेसर, सकरौली-अवागढ़ राजस्व निरीक्षकों को दी चेतावनी एटा। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने तहसील जलेसर में जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान प्राप्त हुई 23 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया। एडीएम ने धारा-24 के प्रकरणों में लापरवाही पाए जाने पर प्रेमपाल सिंह राजस्व निरीक्षक अवागढ़, फूल सिंह राजस्व निरीक्षक सकरौली, सतेन्द्र सिंह राजस्व निरीक्षक जलेसर को कठोर चेतावनी निर्गत की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks