नगर निगम सदन की पहली बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

नगर निगम सदन की पहली बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

नगर निगम, वाराणसी की आज दिनांक-16.06.2023 को प्रथम अधिवेशन सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यकारिणी समिति के 12 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ। निर्धारित समय 12 बजे सदन की कार्यवाही मा0 महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी के द्वारा प्रारम्भ करायी गयी। सदन की कार्यवाही वन्दे मातरम् गीत से शुरू की गयी, तदुपरान्त कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। सर्वप्रथम नामांकन की कार्यवाही की गयी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मा0 पार्षद श्री नरसिंह दास के द्वारा 9 पार्षदों को नामित किया गया, जिसका उनकी पार्टी के मा0 पार्षदों के द्वारा समर्थन किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से एक पार्षद तथा समाजवादी पार्टी से दो सदस्यों के द्वारा कार्यकारिणी समिति हेतु नामित किया गया। इस प्रकार कुल 12 सदस्यों के नाम का प्रस्ताव प्राप्त होने पर सर्वसम्मति से सभी 12 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी श्री मनोज त्रिपाठी के अनुमोदन के पश्चात मा0 महापौर के द्वारा निर्वाचित 12 सदस्यों के नाम की घोष्सण की गयी। इन 12 सदस्यों के नाम:- भारतीय जनता पार्टी- क्रमशः वार्ड नं0 16, सरसौली के श्रीमती कुसुम, वार्ड नं0 18 नई बस्ती के श्री राजेश, वार्ड नं0 25 दुर्गाकुण्ड के श्री अक्षयवर सिंह, वार्ड नं0 26 नेवादा की श्रीमती गरिमा सिंह, वार्ड नं0 39 सुसुवाही के श्री सुरेश कुमार, वार्ड नं 53 सिगरा के श्री सिन्धु लाल, वार्ड नं0 58 खजुरी के श्री मदन मोहन दुबे, वार्ड नं0 71 बरडीहा के श्री श्याम आसे मौर्य तथा वार्ड नं0 81 कृतिवाशेश्वर श्री सुरेश कुमार चैरसिया निर्वाचित हुये। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसः- वार्ड नं0 64 लल्लसपुरा खुर्द के श्री प्रिंस कुमार निर्वाचित हुये। समाजवादी पार्टी- वार्ड नं0 85 धूपचण्डी के श्री प्रमोद कुमार राय तथा वार्ड नं0 92 लल्लापुरा कला के श्री हारून अंसारी निर्वाचित हुये। मा0 महापौर के द्वारा सभी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र देते हुये नगर के विकास में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। अंत में राष्ट्रगान के पश्चात सदन की कार्यवाही समाप्त की गयी। सदन की कार्यवाही के दौरान सभी मा0 पार्षदगण, नगर आयुक्त श्री शिपू गिरि, अपर नगर आयुक्त श्री दुष्यन्त कुमार मौर्य, श्री सुमित कुमार, प्रभारी अधिकारी परिषद श्री पी0के0 मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, मुख्य अभियन्ता श्री मोइनुद्दीन, मुख्य नगर लेखा परीक्षक श्री संजय प्रताप सिंह, चुनाव अधिकारी/ लेखाधिकारी श्री मनोज त्रिपाठी, महाप्रबन्धक जलकल श्री रघुवेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता (वि0याॅ0) श्री अजय कुमार राम, समस्त जोनल अधिकारी, पी0आर0ओ0 श्री संदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks