सात दिवसीय ग्रामीण आजीविका हेतु आवासीय प्रशिक्षण का समापन

सात दिवसीय ग्रामीण आजीविका हेतु आवासीय प्रशिक्षण का समापन।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व एएफसी इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में माधव सेवा प्रकल्प चंदापुर वाराणसी परिसर में वाराणसी के विकासखंड आराजीलाइन काशी विद्यापीठ हरहुआ एवं सेवापुरी के ग्राम संगठन बुककीपर का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री दिलीप सोनकर जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह व एएफसी इंडिया लिमिटेड के जिला समन्वयक लक्ष्मी विश्वकर्मा जी द्वारा किया गया। उपायुक्त स्वतः रोजगार दिलीप सोनकर ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम संगठन स्तर पर पुस्तकों का रखरखाव एवं लेनदेन का ब्यौरा रखना था जिससे ग्राम संगठनों में पारदर्शिता हो कितना ऋण वापस आ रहा है, कितना ऋण बकाया है ग्राम संगठन द्वारा कितना आए कमाया जा रहा है सभी सदस्यों के बीच आपसी विश्वास बना रहे एवं महिलाओं को आजीविका से जोड़ना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके । सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान इन्होने कार्यवाही पुस्तिका रोकड़ बही ऋण पुस्तिका सामान्य खाता बही मासिक प्रतिवेदन डीसीबी आदि विषयों पर प्रोफेशनल स्टाफ एवं रिसोर्स पर्सन के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण विकासखंड आराजीलाइन व पिण्डरा के ब्लॉक रिसोर्स पर्सन सुमन भारद्वाज लीलावती सरिता एवं संगीता द्वारा दिया गया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks