कचरा प्लांट लगाए जाने पर नैपुरा कलां व रमना के ग्रामवासियों द्वारा जमकर किया गया विरोध

कचरा प्लांट लगाए जाने पर नैपुरा कलां व रमना के ग्रामवासियों द्वारा जमकर किया गया विरोध।

महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर वाराणसी द्वारा अस्पतालीय कचरा जलाने व प्लांट लगाने के लिए नैपुरा कलां रमना में जनसुनवाई की गई। जिसमे हम सभी ग्रामवासी प्लांट ना लगाने के लिए आग्रह किए जिसमे एडीएम सिटी महोदय एवं यू पी पी सी बी से क्षेत्रिय अधिकारी उपस्थित रहे इस जगह पर प्लांट ना लगाकर कहीं और गंगा नदी से दूर प्लांट लगाने के लिए आग्रह किया। बीएमडब्ल्यू रूल्स 2016 व 2020 नियमानुसार यदि कोई प्लांट लगता है तो वह आबादी क्षेत्र से दूर होना चाहिए एवं कोई भी प्लांट गंगा नदी और आबादी के संपर्क में नही होना चाहिए। देखा जाए तो नैपुराकलां में घरेलू नगर निगम द्वारा कूड़ा प्लांट के बगल में कोयला प्लांट भी पहिले से लगाया जा चुका है जिसके कारण पूरे गांव में दुर्गंध एवं गंदगी रहती है। जिसकी वजह से सभी ग्राम वासी बीमार होते रहते हैं। दिनांक 16 जून 2023 को ग्रामवासियों को पता चला कि अस्पतालों से निकलने वाले संक्रमित कचरे को जलाने की फैक्ट्री लगाई जाएगी। जिससे ग्रामवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
अतः महोदय से सविनय निवेदन है कि इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में कोयला प्लांट एसटीपी प्लांट एवं कूड़ा डंपिंग प्लांट यहां ना लगाकर कहीं और लगाया जाए।
कृपया ग्रामवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्य को।किया जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks