मारहरा नगर पालिका परिषद में हुई बोर्ड की बैठक, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मारहरा नगर पालिका परिषद में हुई बोर्ड की बैठक, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। नवनिवार्चित चेयरमैन शशि प्रभा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में चेयरमैन ने कहा उनका उद्देश्य नगर को विशेष प्रकार से बेहतर बनाना है। जो भी धन शासन से आयेगा। उसका एक एक हिसाब रखा जाएगा। इसका सारा हिसाब सभासद भी ले सकते है। धन विकास कार्यों में लगाया जाएगा। बोर्ड की मीटिंग में वर्ष 2023 24 का वार्षिक बजट पारित किया गया बजट में आए 10 करोड़ 33 लाख 86हजार269 रुपए तथा 10 करोड़ 14 लाख 77 हजार 583 रुपए का अनुमानित व्यय दिखाया गया है बोर्ड की मीटिंग में अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी प्रस्ताव पारित किए गए
इस दौरान 16 बिंदुओ से संबंधित प्रस्ताव का अनुमानित बजट पेश किया गया। जिस पर चर्चा हुई। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव में ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क निर्धारित करने, नगर सीमा क्षेत्र के अंतर्गत सभी भवनों को पालिका में अंकित कराने, वार्ड का पंचवर्षीय सर्वे कराए जाने, नगर पालिका सीमा के तहत जो भी भवन अपंजीकृत स्टांप द्वारा क्रय विक्रय किए गए है। उन्हे पालिका के वित्तीय स्तर को सुधारने के लिए अंकित किए जाने पर विचार हुआ। वहीं वार्ड न० 19 से सभासद संगीत गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड के अंतर्गत बड़ा बाजार में लगा आर०ओ० फ्रीज़र को पालिका द्वारा हटवा दिया गया है,जो कि सही था। जब मैं मारहरा कई आर ओ फ्रिजर खराब पड़े हुए हैं उनकी अभी तक मरम्मत भी नहीं की गई है18 से सभासद यूनुस सिद्दीकी ने कहा कि निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण पालिका द्वारा किया जाए, जिससे मनमानी तरीके से लेंटर निकाल लिए जाते हैं, उस पर अंकुश लगे। वार्ड नंबर 2 से सभासद शीतल ने कहा कि ठेका पर जो सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं उनका वेतन ₹4000 है जिससे गुजारा नहीं होता बढ़ना चाहिए बैठक में अशिषासी अधिकारी कैलाश नाथ मिश्रा,चंद्रपाल बाबू जी, दयाराम, सतीस, राशिद, टीटू गुप्ता,अभिषेक यादव,ज्ञान सिंह, गौरव बाबा, अल्तमश, मुनीश, शबाना, वीरेश आदि लोग मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks