*देव प्रतिमा तोड़ने की कोशिश करते युवक को दबोचा, जेल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । शहर कोतवाली क्षेत्र के वजीरपुर गांव स्थित देवस्थल से देव प्रतिमा को नामजद ने क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। मंदिर व्यवस्थापक अन्य लोगों ने आरोपी से प्रतिमा को अपने कब्जे में लिया। आसपास के लोगों की आरोपी को हाथापाई हो गई। उसे घेरकर पकड़ा गया। लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में जेल भेज दिया है।
वजीरपुर गांव में चार दशक पुराना देवस्थल है। इससे ग्रामीण की आस्था जुड़ी हुई है और लोग यहां प्रतिदिन पूजा अर्चना करते हैं। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे देवस्थल पर अचानक व्यवस्थापक श्याम पुत्र प्यारे लाल पहुंचे। उन्हें वहां पर गांव का ही मुनीष पुत्र रशीद खां दिखाई दिया। उसके हाथ में प्रतिमा थी और वह उसे क्षतिग्रस्त करने के प्रयास में था। मुनीष के हाथ में प्रतिमा को देखकर वह हक्के वक्के रह गए। जानकारी के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उसे घेर लिया। उसके हाथ से देव प्रतिमा छीनने की कोशिश की। इस दौरान उससे हाथपाई भी हो गई। प्रतिमा लोगों ने अपने कब्जे में ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
आरोपी मुनीष ने पुलिस को बताया कि उसका भाई हनीफ की गत पांच जून 2023 को बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में मृत्यु हो गई थी। वह मंदिर में अपने भाई की मूर्ति लगवाएगा। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया और स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।