श्री शीतला माता सेवा धाम जनकल्याण ट्रस्ट के द्वारा आश्रम के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की जोर शोर से तैयारी

श्री शीतला माता सेवा धाम सरकार ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री मुकेश महाराज जी एवं वाइस प्रेसिडेंट एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय डिप्टी चैनल जगदीश मौर्य जी, राष्ट्रीय पार्षद एवं राज्य डिप्टी चेयरमैन रामजनम सिंह चौहान जी, राष्ट्रीय पार्षद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप चौबे जी एवं वाराणसी मंडल अध्यक्ष अशोक जायसवाल जी भारतीय मीडिया फाउंडेशन के टीम सहित कई वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चंधासी रोड हरिशंकरपुर स्थित अधूरे नवनिर्मित आश्रम के निरीक्षण पर निकले।
निरीक्षण के दौरान आश्रम के अधूरे नवनिर्मित कार्य को पूर्ण करने के लिए रणनीति बनाई गई।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट के वाइस प्रेसिडेंट एके बिंदुसार ने बताया कि पाने वाले उपासक गणों को रहने स्नान करने की काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसको ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आश्रम का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।
श्री शीतला माता सेवाधाम के सरकार श्री श्री मुकेश महाराज जी ने कहा कि सभी महिला पुरुष भक्तजनों को एवं उपासकों को जो भी आश्रम से जुड़े हुए हैं जिनकी आस्था माता शीतला जी में है जो सनातन धर्म के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए जल्द से जल्द आश्रम तैयार होगा।
उन्होंने कहा कि सारी निशुल्क सेवाएं दी जाएगी जन कल्याण के कार्य को ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया जाएगा।
श्री शीतला माता सेवा धाम सरकार के सचिव राम जनम सिंह चौहान ने बताया कि आश्रम के नव निर्माण की पूरी रूपरेखा बना ली गई है सिर्फ सभी भक्तजनों एवं उपासको के सहयोग की अपेक्षा है
उन्होंने बताया कि आश्रम मैनेजमेंट हेतु एक टीम गठित की गई है जिसमें मुख्य रुप से पंडित मदन मोहन पाठक महाराज जी, श्री जगदीश मौर्य जी, पंडित प्रताप चौबे जी, पंडित कमलेश पाठक जी, अशोक जायसवाल जी, अशोक कुमार जी को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उन्होंने बताया कि श्री शीतला माता सेवा धाम सरकार ने ऐलान किया है कि जल्द से जल्द गौशाला का निर्माण भी कराया जाएगा इसके साथ साथ वृद्ध मानव सेवा आश्रम की शुरुआत की जाएगी।