अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र,थाना रायपुर पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार –श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में अवैध शस्त्र की तस्करी व बिक्री के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण व नेतृत्व में आज दिनांक 15.06.2023 को प्रातः थाना रायपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तेनुआ मोड़ तिराहा पास से अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी तेनुआ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-38/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।

बरामदगी का विवरण –

  1. एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस ।

गिरफ्तारी का विवरण-

  1. अर्जुन यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी तेनुआ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 शशिकान्त राय थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
  2. हे0का0 बालकृष्ण, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
  3. हे0का0 विपिन यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
  4. का0 युवराज यादव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks