मिलावट पर 9.38लाख जुर्माना, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*मिलावट पर 9.38लाख जुर्माना, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के द्वारा की गई सैंपलिंग में एक बार खाद्य पदार्थों में मिलावट की पुष्टि हुई है। राजकीय प्रयोगशाला में भेजे गए खाद्य पदार्थों के 29 सैंपल अद्योमानक पाए गए हैं। 9.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है दूध, मावा, बर्फी, शीतल पेय, दही, पान मसाला, छेना समेत अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट मिली है। एडीएम कोर्ट ने सैंपल में मिलावट व बिना पंजीकरण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा जनपदभर में खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया था। शहर व कस्बों में खाद्य पदार्थों के 29 सैंपल भरे गए थे।

जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया था। प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों में मिलावट की पुष्टि होने के बाद एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया। एडीएम डा. वैभव शर्मा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट व बिना पंजीकरण कारोबार करने वाले 35 लोगों पर 9 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इन सभी कारोबारियों को जुर्माना जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

इन दुकानदारों के सैंपल में मिली मिलावट

अमांपुर के योगेंद्र के मिश्रित दूध, कासगंज के संजय यादव के खोया, सोरों के लहर बरकुला निवासी राहुल के अनिक दही, कासगंज के गांव धनतोरिया के निवासी मोहन के मावा, गंजडुंडवारा के सादाब हुसैन के शीतल पेय अद्योमानक पाए गए। ढोलना के गांव सिरोहा के अरविंद कुमार के मावा, गांव करसरी के क्षेत्रपाल के मिश्रित दूध, मानपुर नगरिया के महेश के पान मसाला, कासगंज के दीपक के साबुदाना के सैंपल अद्योमानक मिले हैं। कासगंज के एटा रोड के ओम देव शर्मा के छेना व रंगी बर्फी, गंजडुंडवारा के अजय कुमार गुप्ता व कासगंज के पवन के सोयाबीन रिफाइंड आयल, नगला चिंती के राहुल के घेबर, देवेंद्र के बेसन, कासगंज के देवेंद्र कुमार व कासगंज के पुष्पेंद्र के बूंदी के सैंपल भी अद्योमानक पाए गए हैं। सहावर के बड़ा गांव के सुशील कुमार, अरहरपुर के नेमसिंह व अरसेना के रजनीश यादव, गांव चांड़ी के अनिल के मिश्रित दूध अद्योमानक मिले हैं। बिना पंजीकरण के कारोबार कर रहे आधा दर्जन दुकानदारों पर भी जुर्माना लगाया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks