“करें योग रहें निरोग।”

एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन एटा स्थित परेड ग्राउंड में योगाभ्यास कर किया योग सप्ताह “हर घर योग” का शुभारंभ । आज दिनाँक 15.06.2023 को आगामी नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन एटा स्थित परेड ग्राउंड में योगाभ्यास कर योग सप्ताह 2023 "हर घर योग" का शुभारंभ किया गया। योगाचार्य श्री अनुपम सक्सेना योग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय जनपद एटा द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया। योग सप्ताह के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्डेय के साथ साथ अन्य पुलिस कर्मचारीगण तथा पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा बड़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।