नकल माफिया समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं। नकल कराकर शिक्षण संस्थानों को अपवित्र करने वाले नकल माफिया का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए

नकल माफिया समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं। नकल कराकर शिक्षण संस्थानों को अपवित्र करने वाले नकल माफिया का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2017 के पहले यूपी बोर्ड नकल के लिए बदनाम था। हमारी सरकार ने नकल विहीन परीक्षा व्यवस्था लागू की है। नकल माफिया समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं। नकल कराकर शिक्षण संस्थानों को अपवित्र करने वाले नकल माफिया का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। प्रशासन भी नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि छह वर्ष पहले प्रदेश में तीन महीने तक परीक्षाएं होती थीं। दो से तीन महीने में परिणाम आते थे। तीन महीने अगली कक्षा के प्रवेश में लग जाते थे तो तीन महीने का समय पर्व और त्योहारों में चला जाता था। शिक्षण संस्थानों में पठन और पाठन कम ही देखने को मिलता था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऐसा पहली बार किया है कि 15 दिन के अंदर परीक्षा हुई है और 14 दिन के अंदर परिणाम भी आ गया।

देश में कहीं नहीं हुई 1.62 लाख शिक्षकों की भर्ती सीएम ने विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के विद्यालयों में पर्याप्त मात्रा में शिक्षक नहीं थे। हमारी सरकार ने छह वर्ष में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के एक लाख 62 हजार से अधिक शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया को पूरी करते हुए नियुक्ति पत्र भी दिया। इतने शिक्षकों की नियुक्ति देश भर में कहीं नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद ने ऑपरेशन कायाकल्प माध्यम से एक लाख 33 हजार विद्यालयों को बहुत अच्छा विद्यालय बनाया है।

विश्वस्तरीय नगरी बनेगा अयोध्या धाम मुख्यमंत्री

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही अयोध्या का स्वरूप बदलेगा, इसे विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनाएंगे। उन्होंने अयोध्या के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप के अनुरूप विकास कार्य कराने और 31 जुलाई तक गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री बुधवार की शाम दो दिवसीय प्रवास पर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या विजन के विकास कार्यों की समीक्षा की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks