जरायम की दुनियां का बहुरूपिया अपराधी अनेक नामधारी साबिर..!
पीड़ित शमसाद की जुबानी

जरायम की दुनियां का बहुरूपिया अपराधी अनेक नामधारी साबिर..!
*पीड़ित शमसाद की जुबानी
एटा। देश की बड़ी जेलों में अनेक खूरेज अपराधों में लिप्त रहे कथित प्रॉपर्टी डीलर शमसाद के विरुद्ध गत दिवस स्थानीय किदवई नगर के पीड़ित शमसाद ने मीडिया के समक्ष आरोपी साबिर के विरुद्ध चौकाने वाले मामलो का खुलासा किया है। पीड़ित शमसाद ने बताया साबिर के विरुद्ध अनेकों संगीन जुर्म के मामले दर्ज हैं जिनमे ट्रक कटवाना,फाइनेंस कंपनियों के नाम फर्जी वसूली करना,मुस्लिम धर्म गुरु के हत्या के मामले में लिप्त रहना,अलीगढ़ के हत्याकांडों में शामिल रहना आदि बड़े अपराधो में लिप्त रहना बताया हैं। शमसाद ने दावा किया है साबिर के नाम साथ दिनेश प्रताप होती लाल,बीरबल आदि नाम साबिर के है छद्म नाम वेश में यह नाम पहचान बदल कर अपराधों को अंजाम देता है। पीड़ित शमसाद का विवाद उक्त अपराधी से तब हुआ जब २०१५ में एक जमीन के लिए आठ लाख चालीस हज़ार बतौर पेशगी लिए पर उक्त जमीन का बैनामा नही किया तरह तरह से हथकडे अपना कर बैनामा करने से मुकरता रहा है। इस मामले में हालिया रिपोर्ट पीड़ित ने उक्त पेशेवर अपराधी के विरुद्ध दर्ज कराई हैं। इतनी कुख्यात आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा अपराधी एटा शहर में सक्रिय है इस चौकाने बाली बात है। पीड़ित शमसाद के आरोपों की जमीन पर पुलिस यदि पड़ताल करें तो समझा जाता है किसी बड़े अपराधी नेट वर्क तक खाकी के हाथ पहुंच जाएं ?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks