
एटा- थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा मुअसं0- 90/23 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रवीन उर्फ रवी कुमार पुत्र नेक्से लाल निवासी ग्राम सलेमपुर थाना निधौली कलां जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता —
- प्रवीन उर्फ रवी कुमार पुत्र नेक्से लाल निवासी ग्राम सलेमपुर थाना निधौली कलां जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- उ0नि0 श्री विष्णु कुमार गौतम
- का0 दिलीप कुमार
- का0 रघुराज सिंह