एटा-बाग़वाला के कुंदनपुर से मासूम बच्चे की अपहरण के बाद की गई हत्या

कल मंगलवार को दोपहर 2 बजे किया गया मासूम का अपहरण
शाम 7 बजे मांगी गई 3 लाख रूपये फिरौती
फिरौती नहीं मिलने पर की गई मासूम बच्चे की निर्मम हत्या
हत्याकर शव जैथरा के गाँव लालपुरा जहाँगीराबाद के पास काली नदी में फेंका गया
जैथरा थाना के गाँव लालपुर जहाँगीराबाद में काली नदी में मिला मासूम बच्चे का शव
मासूम का शव मिलने के बाद परिवार में छाया मातम
कल दोपहर से ही थी पुलिस को मासूम के अपहरण की जानकारी
फिर भी हाथ मलते रह गई जनपद भर की पुलिस
चार वर्षीय मासूम रिशु पुत्र ओमबीर निवासी कुंदनपुर बागवाला की पुलिस नहीं बचा सकी जान
एटा पुलिस का मुखबिर तंत्र हुआ फेल
सर्विलांस सिस्टम और SOG भी पूरी तरह हुई फेल
काली नदी में मासूम का शव मिलने की सूचना पर तत्काल पहुंचे जैथरा इंस्पेक्टर फूलचन्द्र
जिले के आला अफसर भी पहुंचे घटनास्थल,
पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा