*उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में इंसानियत मर गई…*

75 वर्षीय कमला गुप्ता की कल हॉस्पिटल में मौत हो गई। पोते गौरव गुप्ता ने हॉस्पिटल को लिखकर दे दिया कि घर में शादी है, इसलिए डेडबॉडी 12 जून को ले जाएंगे। मां की मौत की खबर दूर आश्रम में रह रहे (साधु-संत) बेटे को रात में पता चली। वो दौड़कर हॉस्पिटल पहुंचे। डेडबॉडी ली और फिर अंतिम संस्कार किया। तब जाकर आज होने वाली शादी कैंसिल हो पाई।