हरियाणा में हुए लाठीचार्ज सहित जन समस्याओं के निदान ना होने की वजह से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल सहित प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओ ने एकत्रित होकर निम्नलिखित जन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रदर्शन किया उक्त प्रदर्शन के अंत में महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार एटा को सौंपा उक्त प्रदर्शन में निम्नलिखित बिंदुओं को प्रमुख रूप से उठाया गया

01 :- हरियाणा में एमएसपी गारंटी कानून के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई की जाए।

02 :- देश की महिला पहलवान शांतिपूर्ण तरीके से अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ लंबे समय से आंदोलनरत है वही भारत सरकार अपराधी की तरफदारी करते हुए पहलवानों का उत्पीड़न कर रही है तत्काल प्रभाव से अपराधी को जेल भेजा जाए।

03 :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को फ्री बिजली देने की सार्वजनिक घोषणा के बावजूद भी एक षड्यंत्र के तहत किसानों के साथ छल करते हुए विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारी शासन प्रशासन की मिलीभगत से किसानों को विल भेज कर वसूली करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे तत्काल रोका जाए।

04 :- ग्रामीण भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सभी कर्मचारी अधिकारियों को गृह मंडल से बाहर कम से कम ढाई सौ किलोमीटर दूर तैनात किया जाए जिससे भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारियों का नेताओं से गठजोड़ टूटे और आम जनता को भ्रष्टाचार से निजात मिल सके।

05 :- ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के उद्देश्य से पिछले लगभग एक दशक से अधिक समय से किसान मजदूर नौजवान आंदोलनरत है शासन प्रशासन की उदासीनता के कारण आज तक ईशन नदी पुनर्जीवित नहीं हो सकी है इसलिए किसान नौजवानो ने निर्णय लिया है कि ईशन नदी को गोद लेकर आम जनता के सहयोग से खुदाई कराकर ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने का काम करेंगे जिससे करोड़ो जीव जंतुओ के जीवन जीने में सुगमता आ सके शासन-प्रशासन तत्काल प्रभाव से किसानों को नदी को गोद देने का काम करें जिससे नदी को तत्काल प्रभाव से पुनर्जीवित किया जा सके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव बबलू नागर, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह जिला अध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, विजय सिंह शाक्य, नन्नू सिंह वर्मा, रामनिवास वर्मा, विनोद वी डी सी, सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह वर्मा, रामअवतार सिंह वर्मा, रामरतन वर्मा, सुरेंद्र लोधी, प्रेम सिंह, प्रेमलता देवी, नवल देवी, रामा देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks