पंजाब की इस Jail में घुसा Drone, पुलिस के फूले हाथ-पांव

अमृतसर की फतेहपुर जेल में से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर जेल में गत रविवार मध्य रात्रि को एक ड्रोन दाखिल हो गया। ड्रोन के जेल में गिरते ही सायरन और हूटर बजने लगे। वहीं, हमले की सूचना जेल प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस बीच बी.एस.एफ. और सी.आर.पी.एफ. ने जेल में तलाशी अभियान चलाया। इस बीच पुलिस तंत्र भी सक्रिय हो गया और कई पुलिस अधिकारी जेल की तरफ रवाना हो गए।
बड़े हमले की आशंका की खबर मिलते ही पूरे पंजाब में पुलिस अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया। यह भी माना जा रहा था कि यहां अमृतसर जेल में आतंकियों ने एक गैंगस्टर पर हमला किया है, पुलिस अधिकारी करीब 10 मिनट में जेल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि रात ढाई बजे के करीब जेल परिसर से एक खिलौना ड्रोन बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंधी जांच करने पर पता चला है कि जेल के पास रहने वाली कॉलोनी के बच्चों ने ड्रोन उड़ाया था। ड्रोन अपने रिमोट से नियंत्रण से बाहर हो गया और जेल की चारदीवार में घुस गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पास में रहने वाले अनिल नाम के व्यक्ति की बेटी ने रात को खेलने के लिए ड्रोन उड़ाया था, जोकि उसके रिमोर्ट कंट्रोल से गुम हो गया और जेल कांपलेक्स में दाखिल हो गया। पुलिस ने अनिल से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं अनिल का किसी आतंकी संगठन या किसी गैंगस्टर से कोई संबंध तो नहीं है। फिलहाल इस घटना पर जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है और अनिल के खिलाफ एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज करने जा रहे हैं।,,, सूत्र से पता लगा है