*गोपालपुर में बंजर भूमि पर बना लिए डेढ़ दर्जन पक्के मकान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,नूहखेड़ा, । तहसील क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
चकबंदी विभाग जांच टीम के मुखिया राजस्व निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामसभा गोपालपुर में 0.125 हेक्टेयर बजंर भूमि के नाम से अभिलेखों में दर्ज है। मौके पर जाकर की गई जांच में इस जमीन पर डेढ़ दर्जन लोगों के पक्के मकान बने पाए गए हैं। चकरोड चालू है। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार चकरोड की चौड़ाई नहीं है। जांच अधिकारी राजस्व निरीक्षक के अनुसार ग्राम में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। चकबंदी विभाग से चकबंदी प्रक्रिया में बरती गई धांधलेबाजी से अधिकारियों के आदेश पर चकबंदी प्रक्रिया अवरुद्ध है। ग्राम समाज की भूमि पर पक्के मकान बनाने वालों से अवैध कब्जा हटवाने के लिए कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।
ग्रामसभा भूमि प्रबंधन समिति ने नहीं की शिकायत नूहखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में डेढ़ दर्जन लोगों ने ग्राम समाज की बजंर भूमि पर पक्के मकान बना लिए है। ग्रामीणों के शिकायती पत्र पर डीएम ने कराई गई जांच में शिकायत की पुष्टि हो चुकी है। ग्रामसभा स्तर पर गठित भूमि प्रबंधन समिति ने इस अवैध कब्जे की शिकायत आज तक नहीं की है
जांच टीम ने अभी उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के पश्चात ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिर भी मकान ग्रामसमाज की जमीन में अवैध रूप से बने हुए हैं। वैधानिक कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
रामनयन, एसडीएम, जलेसर (एटा)