
एटा 11 जून। विश्व हिन्दू परिषद एटा विभाग के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि मुझे आज ही सूत्रों द्वारा पता चला है कि मेहता पार्क का सौंदर्यीकरण नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जा रहा है जिसमें एक मंदिर बना हुआ है जिसको खत्म करने की बात चल रही है इस बात का विश्व हिन्दू परिषद पूरी तरह से विरोध करेगा क्योंकि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना मठ मंदिरों की सुरक्षा, गौ रक्षा ,लव जिहाद ,तथा समाज के उत्थान के लिए हुई है इसलिए मंदिर के साथ यदि किसी तरह की कोई छेड़छाड़ हुई तो विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आयेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
श्री चौहान ने कहाँ कि मेरा जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध है कि मेहता पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ साथ मंदिर का भी सौंदर्यीकरण कराये। मंदिर के साथ यदि किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो वह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगा। क्योंकि मंदिर हिन्दुओ की आस्था का प्रतीक है।