
एटा- थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, पिलुआ पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.06.2023 को एक वाछिंत मनोज पुत्र दीवान सिह निवासी ग्राम बंथल थाना पिलुआ एटा एटा सम्बन्धित मु0अ0सं0 111/23 धारा 376, 342, 328, 506 भादंवि को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
- मनोज पुत्र दीवान सिह निवासी ग्राम बंथल थाना पिलुआ एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 श्री अवधेश कुमार
- का0 कृष्णवीर सिंह
- का0 शुभम कुमार
- का0 खरग सिंह