एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा लिया गया जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

आज दिनांक 09.06.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक एटा एवं अन्य पुलिस बल के साथ जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। न्यायालय परिसर कर भ्रमण कर न्यायालय सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं ड्यूटी प्वाइंट चेक कर न्यायालय परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। न्यायालय सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से वार्ता कर ड्यूटी प्वाइंट पर सघनता से चेकिंग करने एवं संदिग्धों पर विशेष निगरानी करने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।