दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड जैसा एक मामला मुंबई से सामने आया है।

56 साल के लिव इन पार्टनर ने कर दिया 32 साल की महिला का बेरहमी से कत्ल, शरीर के टुकड़े कर पहले प्रेशर कुकर में उबाला फिर ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया। पुलिस के अनुसार, मनोज सीन नाम के आरोपी ने 3-4 दिन पहले ही सरस्वती वैद्य नामक महिला की हत्या कर दी थी और उसके टुकड़े करने के लिए एक पेड़ काटने वाला औज़ार खरीदा था, घटनास्थल से महिला के शरीर के 12-13 टुकड़े बरामद किए गए हैं।