मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह रघुवंशी के खिलाफ लोकायुक्त ने शुरू की जांच: आय से अधिक संपत्ति का आरोप

*बुंदेलखंड में राजनैतिक प्रतिशोध, मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह रघुवंशी के खिलाफ लोकायुक्त ने शुरू की जांच: आय से अधिक संपत्ति का आरोप*

बुंदेलखंड में राजनैतिक प्रतिशोध, सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक व मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह रघुवंशी के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू की है। कांग्रेस ने उन पर पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए थे और इसे लेकर 11 मई 2023 को लोकायुक्त को शिकायत की थी। मंत्री भूपेंद्र सिंह रघुवंशी ने कांग्रेस के आरोपों को तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में मानहानि का केस करेंगे। लोकायुक्त ने पंजी क्रमांक 572/सी/2023-24, जांच क्रमांक 0035/ई/ 2023-24 दिनांक 30.05.2023 में पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त को 8 अगस्त 2023 तक जांच रिपोर्ट मांगी है। बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने का आरोप l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks