
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए चा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं-158/2023 धारा 354,506,376 डी भादवि0 में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- फरजान पुत्र सगीर निवासी नगला अमर सिंह थाना जैथरा जिला एटा ।
- नौसाद पुत्र जवार खां निवासी नगला अमर सिंह थाना जैथरा जिला एटा ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री रामेन्द्र शुक्ला
- है0का0 भूपेन्द्र राघव
- का0 ओमप्रकाश