*जन आरोग्य मेलों में पहुंचे 360 बच्चों में 60 कुपोषित, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जिले में रविवार को 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में 360 बीमार बच्चों में 60 कुपोषित मिले हैं। इसके अलावा बच्चे वायरल फीवर, डायरिया, त्वचा रोग से पीड़ित थे। इनको चिकित्सकों ने उपचार दिया। मेला में 1575 लोगों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया।
सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को 36 स्थानों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों का आयोजन हुआ। उसमें 1575 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें 360 बच्चे, 638 पुरुष और 577 महिलायें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनआरोग्य मेला में मेला में 62 आयुष्मान कार्ड, 475 ने आरटीपीसीआर-165 ने एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई। हेपेटाइटिस बी की 16, नेत्ररोग की 31, बुखार की 74, मलेरिया की 59, डेंगू की दो जांच हुई। लीवर के 62, सांस संबंधी बीमारियों के 85, पेट संबंधी बीमारियों 169, शुगर के 64, खुजली के 386, क्षयरोग के 24, खून कमी के 17, हाईपरटेंशन के 12, कैंसर की शून्य, 70 गर्भवती महिलाओं की जांच, 60 कुपोषित बच्चे, अन्य बीमारियों के 494 लोग जांच कराने पहुंचे। मेला में 11 मरीजों रेफर किया गया। इनको ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर 41 चिकित्सक, 244 पैरामेडिकल स्टाफ ने जांच कर उपचार दिया है।