महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यूपी में भी पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यूपी में भी पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय एवं शाहजहांपुर इकाई को शपथ ग्रहण कराई

शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को टाउन हॉल स्थित गांधी सभागार में यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी तथा शाहजहांपुर इकाई का शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान सांसद शाहजहांपुर अरुण कुमार सागर, महापौर शाहजहांपुर अर्चना वर्मा, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी की प्रमुख उपस्थित रही। लखनऊ के जिलाध्यक्ष भारत सिंह ने प्रस्ताव रखा कि उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति के आयोजन का जिम्मा सौंपा जाए।

यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष शिव मनोहर पांडेय, प्रांतीय महामंत्री अनिल अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनिल द्विवेदी एवं प्रांतीय संगठन महामंत्री मोहम्मद इरफान सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन मौके पर मौजूद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई। अन्य मांगों में फेक एवं पेड न्यूज़ पर नियंत्रण लगाने, फर्जी पत्रकारों के खिलाफ दण्डनात्मक कार्यवाही किए जाने और बुजुर्ग पत्रकारों के लिए पेंशन स्कीम के साथ सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया गया है।

लखनऊ के जिलाध्यक्ष भारत सिंह ने प्रस्ताव रखा कि उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति के आयोजन का जिम्मा मिले। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों की चुनौतीयां बढ़ी हैं। लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार आशीष मौर्य, अनुपम सिंह चौहान, संतोष सिंह, अनुपम सिंह सोमवंशी, कृष्ण कुमार सिंह, आरबी सिंह, डॉ.राजेश वर्मा, शंभूशरण वर्मा, डॉ. अतुल मोहन सिंह, अमित शुक्ल, सुरेन्द्र दुबे एवं अनुपम सिंह शामिल हुए।

उपजा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री ने कहा कि यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन फेंक और पेड न्यूज का पुरजोर विरोध करता है। फेंक और पेड समाचार ने पत्रकारिता के स्तर को गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि उपजा ही एक ऐसा संगठन है जहां हर दो साल में कार्य समिति का चुनाव होता है। सभी को काम करने का मौका मिलता है। बाकी बहुत सारे स्वभू पड़े हुए है। कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून, बुजुर्ग पत्रकारों के लिए पेंशन स्कीम सहित पत्रकार हितों से संबंधित अन्य कई मांगों को जोर शोर से उठाया।

इस अवसर पर 48 जनपदों के 350 पत्रकार साथियों ने हिस्सा लिया। 2 सत्र में हुए कार्यक्रम में शाहजहांपुर के गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। प्रथम सत्र में शपथ ग्रहण समारोह तथा द्वितीय सत्र में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रांतीय नेतृत्व ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें कहा गया कि प्रत्येक महीने में एक जनपद स्तरीय कार्यक्रम किया जाएगा। संगठन का विस्तार प्रदेश के समस्त जनपदों में शत-प्रतिशत किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks