बिहार में करोड़ों की लागत से गंगा पर बन रहा पुल ढहा, जांच के आदेश

*बिहार में करोड़ों की लागत से गंगा पर बन रहा पुल ढहा, जांच के आदेश*

बिहार के खगड़िया के अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा पर बन रहा पुल रविवार शाम भरभराकर गिर गया। पुल के चार पिलर भी नदी में समा गए। पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में गिरा है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। हादसे के समय 500 मीटर दूर मजदूर काम कर रहे थे। पुल का स्ट्रक्चर गिरने से गंगा नदी में कई फीट ऊंची लहरें उठीं। इससे नदी में नाव पर बैठे लोग सहम गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं।

पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है। इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपये है। पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है। पुल का कुछ हिस्सा पिछले साल भी गिर चुका है। इसे एसपी सिंगला कंपनी बना रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुल के दोनों तरफ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। भागलपुर सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि पिलर और सेगमेंट गिरने की जानकारी मिली है। घटना परबत्ता की तरफ की है। पुल निर्माण से जुड़े इंजीनियरों से बात हुई है। अभी तक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks