
एटा- थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, थाना सकरौली पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को लूट का मोबाइल सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था वनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिहं के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा थाना सकरौली पर पंजीकृत मुअसं-37/23 धारा-392,411 भादवि में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
- कौशल सिंह पुत्र चंद्रकेश सिंह ठाकुर निवासी ग्राम शाहनगर टिमरूआ थाना सकरौली जिला एटा
- अमन सिंह ठाकुर पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम शाह नगर टिमरुआ थाना सकरौली जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 श्री मुन्नालाल
- मु0आ0- मुकेश कुमार
- आ0- विवेक कुमार