मलेरिया विभाग की टीम लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक कर रही है

*मलेरिया विभाग की टीम लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक कर रही है, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए एक जून से मलेरिया रोधी माह में सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई तेज हो गई है। चिन्हित गांवों में पहुंचकर मलेरिया विभाग की टीम लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक कर रही है।

शनिवार एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ब्लॉक जलेसर में गांव करथनी, महानमई में सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की। गांव में लोगों के घरों में जाकर डेंगू, मलेरिया के लार्वा को फ्रिज, कूलर, छतों पर रखे सामान में देखा। इसके बाद ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के गांव सिरसा बदन में मलेरिया विभाग की टीम में शामिल मलेरिया निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, श्याम सुंदर, ओमना यादव, प्रीती एवं अभिषेक पचौरी ने लोगों को मच्छरों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा सीएचसी मारहरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि मलेरिया रोधी माह में टीमें चिन्हित गांवों में जाकर गतिविधियां कर रही है। अभी तक टीमों को कहीं से भी लार्वा और फीवर का मरीज नहीं मिला है।

सीएचसी-पीएचसी पर डेंगू वार्ड को पहुंचायी सामग्री प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि मलेरिया रोधी माह मनाया जा रहा है।

इस दौरान मलेरिया विभाग की टीमें चिन्हित गांवों में जाकर फीवर मरीज और लार्वा मौजूदगी की स्थिति को देख रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सीएचसी, पीएचसी पर डेंगू वार्ड सक्रिय करने के निर्देश दिये है। उसके लिए सभी जगह आवश्यक दवायें, जांच को कार्ड एवं मच्छरदानी भिजवायी जा चुकी हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks