बालासोर ट्रेन हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जनहित याचिका दायर कर उठाई गई कई मांग

बालासोर ट्रेन हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जनहित याचिका दायर कर उठाई गई कई मांग ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें रेलवे में सुरक्षा मापदंडों की न्यायिक समीक्षा की मांग की गई है।बता दें कि बीते 2 जून, शुक्रवार की शाम को बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने लगे। वहीं अब रेलवे की सुरक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया।

वरिष्ठ वकील ने दायर की जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट  के वकील विशाल यिवारी ने याचिका दाखिल करते हुए मांग की है कि रेलवे प्रणाली में मौजूदा जोखिम और सुरक्षा मानकों का विश्लेषण और समीक्षा करने के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ आयोग का गठन किया जाए। इस आयोग में दिग्गज तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए ताकि हर स्तर पर रेलवे की खामियों की जांच कर आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपे।

कवच और अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच होनी चाहिए

इस जनहित याचिका में मांग की गई है कि कवच और अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच होनी चाहिए। याचिका में कहा गया है कि रेल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश बनाए जाएं और आयोग दो महीने में अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपे।

रेल मंत्री ने बताई हादसे की वजह

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है और जांच रिपोर्ट आने दीजिए लेकिन हमने घटना के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली है। यह भीषण हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुआ। अभी हमारा फोकस सेवा बहाली पर है। हम जल्द से जल्द इस रूट में फिर से सेवा बहाल करना चाह रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks