
लखनऊ कटरा मोहल्ला निवासी अलीजा जी का जानवरों के प्रति प्रेम देखने लायक है उन्होंने अपनी लगभग पूरी जिंदगी जानवरों की सेवा में लगा दिया है जो भी सड़क के कुत्ते बीमार हुआ चोटिल हो जाते हैं उनका इलाज कराती हैं तथा भोजन की भी व्यवस्था करती हैं अलीजा जी को नगर निगम से भी सम्मानित किया गया है उन्होंने पूरी जिंदगी शादी किए बगैर काट दी पूछने पर उन्होंने बताया शादी इसलिए नहीं की जानवरों की सेवा में किसी प्रकार का व्यवधान ना आए जब हम लोगों ने पूछा की खर्चा कैसे होता है कोई सहयोग करता है आपका या अपने पास से करती हैं तो उन्होंने बताया पेंशन से जो पैसा उनका आता है उसी से अपना खर्चा चलाते हैं और जानवरों का इलाज भी करते हैं जब हम लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे तो देखने को मिला कई कुत्ते उनके दरवाजे पर बैठे थे जोकि बीमार भी और चोटिल भी थे सभी का इलाज अलीजा जी कराती हैं उन्होंने बताया कई लोग इस मुहिम में हंसी भी उड़ाते हैं पर वह इस बात की परवाह ना करते हुए अपने कार्य को पूरा करती रहती हैं