देश के लिए समग्रता के साथ चिंतन करने वाला पीएम नरेंद्र मोदी हैं – कैलाश सोनी

*देश के लिए समग्रता के साथ चिंतन करने वाला पीएम नरेंद्र मोदी हैं – कैलाश सोनी

*मोदी ने विश्व में बनाई भारत की अलग पहचान

*प्रबुद्ध सम्मेलन में केंद्र सरकार के 9 वर्ष की बताई उपलब्धियांवाराणसी 2 जून। भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रबुद्ध सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और मोदी सरकार ने देश की पहचान विश्व में अलग बनाई है।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सबका साथ-सबका विकास – सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य करते हुए 9 वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण किया है। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार के 9 वर्षो का कार्यकाल गरीब-कल्याण और भारत के नवनिर्माण को समर्पित रहा है। आज पूरा विश्व कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को स्थापित किया है। आज का भारत अपनी विरासत और संस्कृति को संजोते हुए विकास के नित नए आयामों को छूने वाला भारत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में यह नया भारत करोड़ो भारतीयों के सपनों और आंकाक्षाओं का भारत हैं।
श्री कैलाश सोनी ने कहा कि देश के लिए समग्रता के साथ चिंतन करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। सारे हिंदुस्तान को चेतना देने का कार्य काशी का प्रबुद्ध जन करता है। उन्होंने कहा कि हम सब चैतन्य रहें, आप सब ऊर्जा की मिसाल हैं। आप जो त्रिज्या खींचेंगे वह सारे देश में जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी को अघोषित रूप से सारी दुनिया ने मुखिया बना दिया है।
प्रारंभ में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के साथ अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।
स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के दिशा निर्देशन में ही भारतीय जनता पार्टी काम करती है और आप सबके प्रयास से ही केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां आज सभी के सामने हैं हमारे देश के प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है।
राज्यमंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रविंद्र जायसवाल ने कहा कि आप सबके प्रयास से ही आज संगठन एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। लोकसभा का चुनाव नजदीक है आप सब के सहयोग से ही चुनाव में पूर्ण रुप से सहयोग करना है।
अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन विधान परिषद सदस्य एवं जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, कलस्टर संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, डॉक्टर सुदामा पटेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा सोनू आदि मौजूद रहे।
*इन प्रबुद्ध जनों की भी रही उपस्थिति
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, एडवोकेट अजय प्रताप सिंह, शिशिर द्विवेदी, डॉ रमेश कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, एडवोकेट जेपी सिंह, सुरेश सिंह, डॉक्टर कमलेश झा, सुभाष चंद्र वर्मा आदि।
*ये भी रहे मौजूद
नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, इंजीनियर अशोक यादव, डॉ गीता शास्त्री, साधना वेदांती, आत्मा विशेश्वर, एडवोकेट अशोक कुमार, मधुकर चित्रांश, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, डॉ अनुपम गुप्ता, डॉ रचना अग्रवाल, दिलीप साहनी, बृजेश चौरसिया, नीरज जायसवाल, कुसुम पटेल, शोभनाथ मोर्या सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद गण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks