मनीष सिसोदिया को मिली 7 घंटे की जमानत
दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आदेश को सुरक्षित रखा है.

हालांकि कोर्ट ने उन्हें अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए अंतरिम राहत दी है.
मनीष सिसोदिया, कल यानी शनिवार को पुलिस हिरासत में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी पत्नी से मिल पाएंगे.
दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अभियुक्त सिसोदिया किसी भी तरह से मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे और अपने परिवार के अलावा किसी और से नहीं मिलेंगे. उनके पास फोन या इंटरनेट की पहुंच नहीं होगी.