
एटा,
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर एटा के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज 02/06/2023 आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर खड़े 02 परिवारों को समझा कर फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया।
1. वादी जरीना बेगम पुत्री मोहम्मद नवाब निवासी सिकंदराराऊ थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस।
प्रतिवादी कलीम पुत्र अजीम निवासी बाबू गंज गली तैलियान थाना कोतवाली नगर जिला एटा।
2. वादी सरस्वती पुत्री रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम अचलपुर थाना बागवाला जनपद एटा
प्रतिवादी श्याम सिंह पुत्र नौबत राम निवासी ग्राम अचलपुर थाना बागवाला जनपद एटा आज आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर नीलम गुप्ता, बृजबाला वशिष्ठ पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश,म0का0 गौरी,म0का0 पूजा मौजूद रहे।