राज्यमंत्री डा.दयाशंकर मिश्र “दयालु” की कार दुर्घटनाग्रस्त,बाल-बाल बचे मंत्री

*राज्यमंत्री डा.दयाशंकर मिश्र “दयालु” की कार दुर्घटनाग्रस्त,बाल-बाल बचे मंत्री

वाराणसी 2 जून-: प्रदेश सरकार के आयुष , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा.दयाशंकर मिश्र “दयालु” की कार महाराजगंज के तलबल मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में राज्यमंत्री बाल-बाल बच गए। वह सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर बलिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
राज्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने जारी बुलेटिन में बताया कि राज्यमंत्री की कार तलबल मोड़ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में मंत्री समेत उनके साथ जा रहे लोंगो को कोई चोट नही आई। राज्यमंत्री दूसरी कार से बलिया में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। तत्पश्चात लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks