शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपित तहसीलदार को किया गया निलंबित

Deoria News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपित तहसीलदार को किया गया निलंबित

देवरिया, । युवती से दुष्कर्म करने के आरोपित रुद्रपुर के तहसीलदार अभय राज को निलंबित कर दिया गया है। राजस्व परिषद ने गुरुवार को निलंबित करने के बाद मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर से संबद्ध कर दिया। गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) को जांच अधिकारी बनाया गया है।
यह है पूरा मामला
एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की तहरीर पर बुधवार को तहसीलदार के विरुद्ध शादी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के आरोप में रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। स्वयं को राजनीतिक कार्यकर्ता बताने वाली युवती का आरोप है कि तहसीलदार के कार्यालय में उसका आना-जाना था। इसी दौरान तहसीलदार से उसका परिचय हो गया। शादी करने का झांसा देकर उसने कई बार अवैध संबंध बनाया।
गर्भवती होने पर गोरखपुर व देवरिया के निजी अस्पतालों में ले जाकर जांच कराई और एक बार गर्भपात कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व परिषद ने आरोपित तहसीलदार अभय राज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks