भरगैन के पूर्व चेयरमैन समेत आठ पर गुंडा एक्ट 6 महा के लिये जिला बदर

छह महीने के लिए सभी आरोपियों को जिला बदर किया गया
भरगैन के पूर्व चेयरमैन समेत आठ पर गुंडा एक्टl, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । पटियाली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन के पूर्व चेयरमैन पर गैंगस्टर के बाद गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। उन्हें छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है। उनके दो पुत्रों समेत कुल आठ लोगों को जिला बदर किया गया है। पुलिस की ओर से भेजी गई डीएम को रिपोर्ट के बाद यह कार्यवाही की गई है।

एसपी सौरभ दीक्षित के मुताबिक भरगैन के पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस उर्फ कालिया पुत्र मटरु खान, आरिफ हुसैन पुत्र नफीस कालिया, अहमद हुसैन पुत्र नफीस कालिया, नाजिम पुत्र तकव्वर निवासीगण मोहल्ला हसनथोक भरगैन, मेहनुल पुत्र शर्मतुल्ला, इकरार पुत्र भूरे खां, जाहिद खान पुत्र भूरे खां निवासीगण मोहल्ला गड्डाया भरगैन, आरिफ पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला हस्याया भरगैन पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

डीएम की रिपोर्ट के बाद बुधवार की शाम भरगैन पहुंचकर पटियाली थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही क्षेत्र में मुनादी भी कराई। इस दौरान पुलिस ने सख्त निर्देश दिए किए जिला बदर की अवधि में जिले में यह लोग नजर आए तो इन पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

कासगंज। शहर कोतवाली एवं गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने सटीक जानकारी पर गुरुवार को शीबू उर्फ अब्दुल्लाह पुत्र रईस निवासी इस्माइलपुर कासगंज, फुरखान पुत्र नवी हसन निवासी मोहल्ला बड्डू नगर छप्पर वाली गली कासगंज को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। गंजडुंडवारा इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने सटीक जानकारी पर गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आमिर पुत्र वासिद निवासी गणेशपुर गंजडुंडवारा को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks